
कोरोना काल में पैसों की तंगी से हर कोई जूझ रहा है। अभी पैसों की सख्त जरूरत है लेकिन कोरोना जॉब भी खा गया है। आप भी इन सब से परेशान है तो अपने घर में पौधे लगाए जो वातावरण के साथ साथ आपकी आमदनी में भी वृद्धि करेंगे। कुछ खास किस्म के पौधों का आपके घर के आसपास या घर के आंगन में होने से घर में धन लक्ष्मी का प्रवेश सुगम हो जाता है।
भारतीय परंपरा में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है जो कि घर में है तो चमत्कारिक रूप से धनवर्षा होने लगती है। उनमें से कुछ पौधे तो सच में ही बहुत ही दुर्लभ हैं। फिर भी आओ जानते हैं कि ऐसे पौधे कौन से हैं और वे कहां मिलेंगे।
पौधे-
मनी प्लांट
- मनी प्लांट अभी हर घर में मिल जाता है। इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
- वास्तु शास्त्रियों के मुताबिक मनीप्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।
- मनीप्लांट को आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने का कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं।
- मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।
केले का पेड़
- केले का पेड़ पवित्र माना जाता है और कई धार्मिक कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है।
- भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
- केले के पत्तों में प्रसाद बांटा जाता है।
- केला रोचक, मधुर, शक्तिशाली, वीर्य व मांस बढ़ाने वाला, नेत्रदोष में हितकारी है।
- पके केले के नियमित सेवन से शरीर पुष्ट होता है।
- यह कफ, रक्तपित, वात और प्रदर के उपद्रवों को नष्ट करता है।
- घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है।
- यह बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधि वृक्ष है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |