
पौधे सारे ही अच्छे होते हैं लेकिन कुछ जंगल में अच्छे लगते और कुछ घर में अच्छे लगते हैं। हर एक पौधा घर में नहीं लगाया जा सकता है। यह कई स्वास्थ्य के लिए भी बेकार होते हैं और घर के वास्तु के हिसाब से भी बेकार होते हैं। इसलिए कुछ पौधों को घर लाने के लिए मनाही होती है। जैसे जानिए.....
कैक्टस
कैक्टस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा घर में दुर्भाग्य लाता है। परिवार में तनाव और चिंता भी पैदा कर सकता है। ये आर्थिक समस्या का कारण भी बनता है। आप इसे घर के अंदर न रखें।
बोनसाई
बोनसाई के पौधे देखने में बहुत सुंदर होते हैं लेकिन इन्हें घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार इस पौधे को घर में कहीं भी रखने से बचना ही सबसे अच्छा है। ये घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है। इससे धन संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
कपास
घर पर कभी भी कॉटन का पौधा नहीं रखना चाहिए। ये सफेद पौधे बहुत सुंदर लगते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार इन्हें घर में रखना सही नहीं है। ये पौधे अशुभ होते हैं और घर के अंदर रखने पर दुर्भाग्य लाते हैं।
मेहंदी
मेहंदी के पौधों में बुरी आत्माएं रहती हैं। इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसे ही इमली का पौधा या पेड़ भी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञ हमेशा इमली के पेड़ के बगल में घर बनाने की सलाह नहीं देते हैं।
मृत पौधे
किसी भी तरह के पौधों को हमेशा ताजा और हरा दिखना चाहिए। इन पर फूल खिलते रहने चाहिए। यही कारण है कि पौधों को अधिक देखभाल की जरूरत पड़ती है। मुरझाए या मृत पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए। आपको इन्हें तुरंत अपने आसपास से हटा देना चाहिए क्योंकि ये जीवन में कुछ बुरा होने का संकेत देते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |