/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/30/1-1638282264.jpg)
साल 2022 कई तरह के बदलाव लाएगा। अच्छे भी हो सकते हैं बुरे भी हो सकते हैं। नये साल में किसी को नौकरी तो किसी की शादी हो सकती हैं लेकिन आपको बता दें कि आने वाला साल 2022 में कुछ राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है। इन राशि के जातकों को अच्छा लाइफ पार्टनर ही नहीं मिलेगा, बल्कि शुभ विवाह के प्रबल योग भी बन रहे हैं।
इन राशियों में शामिल हैं-
कर्क (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए नया साल जीवनसाथी के मामले में खास रहने वाला है। शनि विवाह भाव से गोचर करेगा, जो अप्रैल में अगले भाव में जाने से पहले प्रयास पर बल देगा। जुलाई महीने से विवाह के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह साल भाग्यशाली साबित होगा।
वृश्चिक (Scorpio)-
विवाह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह साल काफी सुखद रहने वाला है। न शनि और बृहस्पति दोनों ही आपकी राशि पर दृष्टि डालेंगे, जिसके प्रभाव से आपके जीवन में कोई नया रिश्ता बनेगा जो लंबे समय तक चलने वाला और स्थिर साबित होगा।
मीन (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल के बाद बृहस्पति आपकी राशि में गोचर करेगा। इस राशि के जातकों के लिए शादी का बहुत ही अच्छा योग बन रहा है। जो काफी वक्त से जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनको इस वर्ष साथी मिल जाएगा। क्योंकि इस साल की पहली तिमाही के बाद वह जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |