/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/05/Optimized-Mole-image2-1638678287.jpg)
हाथों की रेखाएं (hands lines) बहुत कुछ कहती है लेकिन हम इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन यह बहुत कुछ आपके बारे में बता देती है। इसी तरह से रेखाओं से बने निशान भी अपाके बारे में बताते हैं। हथेली (palm) में चिह्नों का विशेष महत्व होता है। विभिन्न पर्वतों पर मिलने वाले चिह्न व्यक्ति के जीवन में उन्नति एवं अवनति का संकेत देते हैं।
हथेली के निशान-
- स्वास्तिक (Swastika) का निशान व्यक्ति को धनवान, प्रतिष्ठित, धार्मिक यात्रा कराने वाला और वैभवशाली बनाता है।
- पद्म (Padma) का निशान धार्मिक प्रवृत्ति का संकेत देता है। ऐसा व्यक्ति हर काम में विजय पाने वाला, राजा के समान जीवन जीने वाला और शक्तिशाली होता है।
- यदि हाथ में षष्टकोण (hexagon) है तो ऐसा व्यक्ति धनी और प्रॉपर्टी का मालिक होता है।
- शंख का निशान व्यक्ति को बहुत अधिक समुद्री यात्राएं कराता है। ऐसा व्यक्ति व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा करता है।
- हाथों में त्रिकोण (triangle) भूमि का स्वामी, धनी और प्रतिष्ठा दिलाने वाला होता है।
- तलवार का निशान दुर्लभ होता है और बहुत ही भाग्यवान बनाता है।
- यदि हाथ में छत्र का निशान है तो वह राजा के समान जीवन जीने वाला होता है।
- चक्र का निशान व्यक्ति को धनवान, वैभवशाली और ऐश्वर्यवान बनाता है।
- यदि व्यक्ति के हाथ में कलश का निशान है तो वह मंदिर बनवाने वाला, दानवान और तीर्थ यात्रा कराने वाला होता है।
- मछली का निशान व्यक्ति के भाग्य में चार चांद लगाता है।
- यदि हथेली में क्रॉस का निशान है तो व्यक्ति सुख से वंचित रहता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |