12 राशियों में हर राशि अपना एक अलग तरह का स्वभाव रखती है। हर राशि अपने एक प्रभाव भी रखती है। दुनिया में बहुत लोग होते हैं जो बहुत ही ज्यादा बोलते हैं और कुछ लोग होते हैं जो बहुत ही खामोश किस्म के होते हैं। ऐसे ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो 100 सुनार की और 1 लोहार की बात कह कर सामने वाले की बोलती बंद कर देते हैं। ऐसे लोगों कभी पाला पड़ जाए तो बचना बहुत ही मुश्कील होता है।

 
राशियों ऐसे लोगों को जानने में मदद करती है। कुछ राशियों के जातक बोलने में काफी तेज होते हैं। इन लोगों से जीत पाना आसान नहीं होता है। ये लोग एक ही बारी में सबकी बोलती बंद कर देते हैं-


मेष राशि
वाले जातकों की बात करें तो सबकी बोलती बंद कर देते हैं। इन लोगों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। ये जातक दिमाग के बहुत तेज होते हैं। ये लोग अपने दिल की ज्यादा सुनते हैं और खुले विचारों वाले होते हैं।


वृश्चिक राशि
के जातक बोलने बहुत माहिर होते हैं। दिमाग के बहुत तेज होते हैं, इसलिए  इनसे बहसबाजी नहीं करनी चाहिए। इसकी खास बात यह है कि ये लोग दिल के भी साफ होते हैं। ये लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।


सिंह राशि वाले लोगों की बात करें तो ये बहुत ही अच्छे मित्र भी साबित होते हैं। मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये बोलने में कभी नहीं चूकते हैं। वाद- विवाद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।