/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/18/wake-up-in-morning-1624015922.jpg)
धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) है। माता लक्ष्मी की कृपा से हर तरफ खुशहाली होती है। लेकिन अगर माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं, तो व्यक्ति को कई तरह की मुसीबतें झेलनी पड़ती है और जीवन जीते जी नर्क के समान हो जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी होता है। इसके लिए कुछ आदतें हैं जिनसे जीवन नर्क बनता है, जानिए वो छोटी छोटी आदतें-
- अगर आप रोजाना सुबह देर से जागते हैं, तो इससे घर में दरिद्रता आती है। सुबह समय से उठें और स्नान आदि करके नियमित रूप से पूजा करें और घर में दीपक जलाएं।
- घर की झाड़ू में मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि झाड़ू (broom) घर का दारिद्र झाड़कर बाहर निकालती है। झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए जिसे कोई बाहर का व्यक्ति न देख सके।
- यदि आपके घर में कोई भी घड़ी बंद पड़ी है, तो इसे फौरन चालू करें, या सामने से हटा लें। इससे घर में नकारात्मकता आती है और तमाम परेशानियां पैदा होती हैं।
- अगर आपके घर में श्रीयंत्र है, तो उसकी नियमित पूजा करनी चाहिए। अगर पूजा नहीं की गई, तो भी माता लक्ष्मी नाराज होती हैं क्योंकि माता को श्रीयंत्र अत्यंत प्रिय होता है।
- पहली रोटी गाय को खिलाएं। इसके अलावा किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
- गुलाब की खुशबू वाली अगरबत्ती मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को बेहद पसंद होती है, शुक्रवार के दिन माता के समक्ष इसे जलाएं साथ ही उन्हें गुलाब अर्पित करें। गाय को गुड़ चना खिलाएं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |