/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/17/1-1634438191.jpg)
छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार चल रहा है और यह त्योहार में सूर्यदेव को समर्पित होता है और छठी माता को समर्पित होता है। इस 3 दिन के त्योहार में कड़ी उपासना की जाती है और 36 घंटे निर्जला व्रत किया जाता है। माना जाता है कि सूर्यदेव की ऊर्जा से हर रोग और व्याधि से मुक्ति पाई जा सकती है।
सूर्यदेव को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। छठ पूजा (Chhath Puja) के खा पर्व पर वास्तु शास्त्र में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं, यह अजमाकर जीवन में सुख समृद्धि पाई जा सकती है और पैसों की कमी को दूर किया जा सकता है-
टोटकें-
सूर्यदेव (Sun god) को अग्नि का स्वरूप माना गया है।
सूर्योदय के समय की किरणें स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम मानी जाती हैं।
घर में सूर्यदेव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर में जहां जेवरात रखे हों, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से कभी आर्थिक परेशानी नहीं आती है।
बच्चों के कमरे में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाने से सकारात्मक परिणाम सामने आने लगते हैं।
रसोईघर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से अन्न की कमी नहीं होती।
कार्यक्षेत्र में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाने से उन्नति के अवसर मिलने लगते हैं।
सूर्योदय के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां खुला रखें।
रविवार (Sunday) के दिन लाल-पीले रंग के कपड़े, गुड़ और लाल चंदन का प्रयोग करें।
रविवार को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग न करें और तांबे की चीजों का क्रय-विक्रय न करें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |