धन चाहिए और बहुत सारा चाहिए तो सबसे पहले मेहनत करना शुरू करों और मेहनत नहीं करना चाहते हो तो घर में ही बैठे बैठे कुछ छोटे से उपाय कर लों। शास्त्रों में सुख समृद्धि और धन के बारे में बताया गया है।

सबसे पहले उपाय-

त्र्योदशी (धन तेरस) के दिन, दीपावली से दो दिन पूर्व अशोक का पेड़ गमले में लगा घर पर लाएं। रौली व हल्दी से तिलक करें। 10 माला पेड़ के पास बैठकर नीचे दिए मंत्र का जाप करें। जाप के बाद एक गिलास पानी पेड़ पर डाले। जैसे-जैसे पेड़ में नए पत्ते आएंगे घर पर धन समृद्धि का प्रभाव बढ़ता जाएगा। 

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कुबेराय नम: 

दूसरा उपाय-

100 घर में एक तुलसी का पौधा लगायें। एक शालिग्राम भी पौधों के पास रखें। मोली के धागे से तुलसी की जड़ के साथ शालिग्राम  को सात बार बांधे या लपेटे। सायंकाल रोज घी का दीपक जलाएं। निम्न दिए गए मंत्र बोलने से कर्जा रोग व शत्रुबाधा नष्ट हो जाते हैं। 


यत् मूले सर्वतीर्थानि यत् मध्ये सर्वदेवता:। यद्ग्रे सर्व वेदाश्च तुलसि! त्वाम् नमाम्यहम्।। 

तीसरा उपाय-

यदि कोई व्यक्ति पैसा वापिस न कर रहा हो तो करे यह प्रयोग। चित्तकारी कौड़ी शनिवार के दिन जिससे पैसा लेना हो उसके घर के मुख्य द्वार पर रखें। तीन शनिवा यह प्रयोग करें। निम्न मंत्र अवश्य बोले-

 

ऊँ ह्रीं फट् स्वाहा।