शिवरात्रि, शिव मतलब भगवान शिव शंकर और रात्रि का मतलब रात यानी की शिव शंकर की रात। जब शिवरात्रि के साथ महा शब्द जोड़ा जाता है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं संक्रात, होली शीतला माता मेला, राखी, दिवापली और भी कई तरह के त्यौहार है। इन्हीं में आता है एक शिवरात्रि का त्योहार, यही इकलौता त्योहार हैं जिसके आगे महा शब्द लगाया जाता है। महा लगाने के बाद शिवरात्रि, महाशिवरात्रि हो जाती है।


हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व रखता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। कई लोग शिवरात्रि और महाशिवरात्रि एक ही मानते हैं और कई लोग शिवरात्रि अलग और महाशिवरात्रि अलग मनाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक सोमवार और प्रदोष का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है और हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है।


इस शिवरात्रि को प्रदोष भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण महीने की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह होती है शिवरात्रि और जानते हैं महाशिवरात्रि के बारे में, महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि होती है जिसे महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शिवपुराण के मुताबिक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।