आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra) का पर्व है। आज के दिन बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन महादावन रावण का अंत हुआ था। विजयदशमी या दशहरा (Dussehra) के दिन तीन खास योग बन रहे हैं। दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
आज 15 अक्टूबर को उदया तिथि में दशहरा या विजयदशमी मनाई जाएगी। दशहरा शुभ मुहूर्त की बात करें तो 15 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 46 मिनट की है। दोपहर को पूजन का शुभ समय 1 बजकर 15 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक है।

शुभ फल-


मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इस दिन अस्त्र-शस्त्र पूजन का भी विशेष महत्व है। कहते हैं कि नवग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए दशहरे के दिन पूजा करना लाभकारी होता है।

दशहरे पर शुभ योग का समय-


दशहरा पर इस साल तीन शुभ योग बन रहे हैं।
14 अक्टूबर को रवि योग शाम 09 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा, जो कि 15 अक्टूबर की सुबह 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 15 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 2 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिवट तक रहेगा।
इसके अलावा कुमार योग सूर्योदय से लेकर सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
इस तीन शुभ योग में दशहरा पूजन करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।