/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/astro-11-1621575263.jpg)
ग्रह समयानुसार अपनी अपनी जगहों को बदलते रहते हैं। खगोलिय परिवर्तन के साथ साथ राशियों में भी कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इस परिवर्तन से इंसान के जीवन पर कई तरह के बदलाव आते हैं। राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का इंसानों के जीवन में शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। जून के महीना बहुत महत्वपूर्ण है।
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक जून के महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि 2 जून, 2021 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। अभी मंगल मिथुन राशि में विराजमान हैं। मंगल 2 जून से 20 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रह सकता है।
3 जून को बुध का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन बुध देव वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध 7 जुलाई 2021 तक वृष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार इस समय राहु भी वृष राशि में हैं और बुध के वृष राशि में प्रवेश करने से राहु का अशुभ प्रभाव कुछ कम हो जाएगा। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जून 2021 को सूर्य देव वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य मिथुन राशि में 16 जून तक विराजमान रहेंगे। सू्र्य के शुभ रहने पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है तो वहीं अशुभ रहने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |