/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/20/shani-sade-sati-1637381934.jpg)
साल 2021 खत्म होने वाला है। नया साल 2022 का आरंभ होगा, जो कि कई तरह के बदलाव लाएगा। ज्योतिष के बात करें तो ग्रहों की युति का हमारे जीवन के कई पहलुओं से गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। बता दें कि शनि (Saturn) हमारी नौकरी या करियर का प्रतिनिधित्व करता है। 2022 में शनि ग्रह गोचर करने वाले हैं।
गणनाओं के मुताबिक 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे और इसके बाद 12 जुलाई को मकर राशि में फिर से गोचर कर जाएंगे। शनि की बदलती चाल हमारे करियर (career) गहरा प्रभाव डालेगी। निर्णय और नए अवसर भी लाएंगे। करियर में लाभ लेने वाली राशियों में शामिल हैं...
मेष (Aries)-
पूर्व में की गई आपकी सारी मेहनत रंग लाएगी। आप वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति में वृद्धि होगी। फ्रेशर्स को नौकरी मिलेगी। खुद के व्यापार को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मई या जुलाई के आसपास करियर में बदलाव की योजना बनाएं।
वृषभ (Taurus)-
आपको अपने करियर विकल्पों के बारे में आत्मनिरीक्षण करने और रणनीतिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको करियर में कुछ आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। जिनका आपको सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। पेशेवर संबंध बेहतर होंगे और आप अपनी टीम के सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय करेंगे।
मिथुन (Gemini)-
इस वर्ष आपके नए लक्ष्य और इच्छाएं होंगी। काम के संबंध में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आप कड़ी मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाएंगे, जो आपके करियर की संभावनाओं को बढ़ाएंगे। आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |