/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/30/media-handler.php-1638279170.jpg)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 4 दिसंबर शनिवार को लगेगा। यह बहुत ही अद्भुत माना जा रहा है क्योंकि ग्रहों की चाल पर इसका काफि प्रभाव पड़ेगा और राहु की चाल से कई लोगों को बंपर फायदा होगा। ज्योतिष के मुताबिक इस दिन मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण (Surya grahan) का वैज्ञानिक महत्व भी है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो यह सूर्य ग्रहण की घटना होती है।
सूर्य ग्रहण का समय (solar eclipse time)-
सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। खग्रास दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ होगा। सूर्य ग्रहण का मध्यकाल दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। खग्रास दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा।
राशि प्रभाव-
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya grahan) वृश्चिक राशि में लग रहा है। जिसके कारण इस राशि वालों के लिए यह घटना बेहद खास मानी जात रही है। इसके अलावा ग्रहण का असर अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र पर सबसे ज्यादा रहेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे।
सूतक काल (Sutak period)-
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |