4 दिसंबर शनिवार को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगेगा। जो कि भारत देश में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से भारत में सूतक नहीं माना जाएगा। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के समय आकाश मंडल में 5 ग्रह केतु, बुध, सूर्य, और चंद्र वृश्चिक राशि में साथ रहेंगे।
इसी के साथ शुक्र धनु राशि में, मंगल तुला राशि मे, शनि मकर राशि में, गुरु कुम्भ राशि में तथा राहु वृष राशि मे रहेंगे साथ ही सूर्य,चंद्र, बुध पर राहु की दृष्टि एवं शनि पर मंगल एवं राहु की दृष्टि भी पड़ेगी जो एक अशुभ योग का निर्माण है।
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का राशियों पर असर-

मेष (Aries)- वाणी में तीव्रता, पेट व पेशाब की समस्या, क्रोध में वृद्धि, पारिवारिक चिन्ता एवं खर्च में वृद्धि।
वृषभ (Taurus)- मानसिक चिन्ता, दाम्पत्य में तनाव, रोजगार में वृद्धि, मनोबल में कमजोरी।
मिथुन (Gemini)- पराक्रम वृद्धि, शत्रु विजय ,आँख की समस्या दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में वृद्धि।
कर्क (Cancer)-  लाभ में वृद्धि,आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि, पिता एवं पुत्र को कष्ट, साझेदारी से लाभ।
सिंह (Leo)- दाम्पत्य जीवन में बाधा, कमर या कंधे में दर्द, वाहन पर खर्च, माता को कष्ट।
कन्या (Virgo)- पराक्रम वृद्धि, गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि,मनोबल कमजोर, स्वास्थ्यगत समस्या।
तुला (Libra)- धन खर्च में वृद्धि,वाणी में तीव्रता, क्रोध में वृद्धि, पेट व पैर की समस्या, घर एवं वाहन सुख में वृद्धि।
वृश्चिक (Scorpio)- झल्लाहट में वृद्धि ,दाम्पत्य एवं साझेदारी में तनाव, धन एवं स्वास्थ्य वृद्धि, सम्मान में वृद्धि।
धनु (Sagittarius)- भाग्य में वृद्धि ,पिता का सहयोग ,धार्मिक यात्रा, आँखों की समस्या, खर्च में वृद्धि।
मकर (Capricorn)-आय, धन एवं क्रोध में वृद्धि, संतान को लेकर चिन्ता, पेट की आन्तरिक समस्या या एलर्जी ।
कुंभ (Aquarius)- सीने की तकलीफ, व्यय में अधिकता, लाभ में वृद्धि , मानसिक चिन्ता एवं दाम्पत्य में वृद्धि।
मीन (Pisces)- पराक्रम में वृद्धि, कार्य क्षेत्र में बाधा ,मनोबल कमजोर, यात्रा पर खर्च, जीवन साथी को कष्ट।