/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/27/budh-margi-1624777623.jpg)
नया साल 2022 शुरू होने में सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। नए साल में कई तरह के चीजें बदलेगी और जिंदगी फिर एक ओर करवट लेगी । परिवर्तन ही जीवन इसके बारे में हम जानते हैं। इसी तरह से ग्रहों की चाल में शामिल राहू भी कुछ बदलाव लेकर आ रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रह (Sun) 2022 मे गोचर करने वाले हैं, जिसका असर निम्न राशियों पर पड़ेगा। खुशी की बात यह है कि सूर्य (Sun) इन लोगों को नुकसान पहुंचाने के बजाए लाभ का आशीर्वाद देंगें.....
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस समय सूर्य की अन्य तीन ग्रहों के साथ युति होगी, जिसके प्रभाव से आपके अटके काम पूरे होंगे। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य मित्र हैं। इसलिए मेष राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
सिंह (Leo)- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इस दौरान सूर्य आपके पष्ठम भाव में रहेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन की अवधि के दौरान सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो, यह आपके लिए उत्तम समय है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
धनु (Sagittarius)- सूर्य गोचर के समय सूर्य आपकी राशि में द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन योग का भी निर्माण होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |