सूर्य के किसी राशि परिवर्तन करने पर संक्रांति मानी जाती है। आज सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन कन्या संक्रांति होगी। बता दें कि बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी है। वर्तमान में बुध अपनी स्वराशि कन्या में ही विराजमान हैं, जिससे कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य योग को शुभ फल देने वाला माना जाता है। सूर्य कन्या राशि में जाने से इन राशि के लोगों को लाभ होगा-

कर्कः-

कर्क राशि वालों को गोचर काल में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। वाहन खरीदारी के लिए समय शुभ है।
वृश्चिकः-

आपके लिए यह गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे। यात्रा से लाभ हो सकता है। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनुः-


धनु राशि वालों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान आपके खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं।