गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी कोरोना काल के बीच गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। सर्वव्यापी श्री गणेश महाराज का नाम किसी भी पूजा में सबसे पहले लिया जाता है। इसके साथ ही मंगलमूर्ति गणेश से जुड़े कई ऐसे तथ्य है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। गणेश जी की वैसे तो शास्त्रों में कई तथ्य बताएं गए हैं लेकिन कुछ बाते ऐसी है जो शास्त्रों में नहीं है

गणेश का वर्णन  ऋग्वेद-यजुर्वेद
वैदिक देवता कहे जाने वाले भगवान श्री गणेश महाराज की पूजा प्राचीन काल से की जाती जा रही है। मान्यताओं की मानें तो गौरी गणेश के मंत्रों का स्पष्ट वर्णन ऋग्वेद-यजुर्वेद में मिलता है। बताया जाता है कि पंच देवों में भी भगवान श्री गणेश महाराज का नाम सबसे पहले आता है। इन पंच देवों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- श्री गणेश, भगवान शिव, विष्णु जी, मां दुर्गा और सूर्य देव हैं।

श्री गणेश के अनगिनत नाम हैं, प्रसिद्ध नामों का वर्णन जो की शास्त्रों में किया गया है-
    सुमुख
    एकदंत
    कपिल
    गजकर्ण
    लम्बोदर
    विकट
    विघ्नविनाशन
    विनायक
    धूम्रकेतु
    गणाध्यक्ष
    भालचंद्र
    गजानन