/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/29/suryagrahan-82-1638179153.jpg)
साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आज शुरू हो गया है। आज शनि अमावस्या होने से सूर्य ग्रहण का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। बता दें शनिदेव (Shani Dev) का भी अद्भुत संयोग बन रहा है। ग्रहों के खेल से आज सूर्य ग्रहण के समय राहु-केतु (Rahu-Ketu) के साथ कई ग्रहों का संयोग बन रहा है।
ऐसे में ग्रहण में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ध्यान दें कि यह ग्रहण के दौरान ही करें तो शुभ फल की प्राप्ति होगी-
उपाय-
1. सूर्य ग्रहण (solar eclipse) के दौरान सूर्य और केतु की युति होने पर ग्रहण के समय तिल, नींबू और केला लें और फिर उसके बहते हुए नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। इसके बाद सूर्य गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra) का जप करें। ऐसा करने से कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे ग्रहण का शुभ फल मिलता है और आय में वृद्धि होती है। वहीं ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं।
2. सूर्य ग्रहण (solar eclipse) के समय परिवार के सदस्यों से कुछ धन एकत्रित करके रख लें और फिर ग्रहण खत्म होने के बाद उन पैसों को मंदिर में या फिर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। धन के साथ ही गेहूं, गुड़, तांबे, चना व तिल का दान करना उत्तम रहेगा, जो सूर्य ग्रहण के समय लगे राहु-केतु (Rahu-Ketu) के अशुभ प्रभाव से मुक्ति दिलाएगा। ऐसा करने से समाज में सम्मान बढ़ता है और करियर में ग्रोथ होती है।
3. सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और गुग्गल का धुंआ करें। ऐसा करने से भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। सूर्य ग्रहण के दिन शनि अमावस्या भी है इसलिए साढ़ेसाती और ढैय्या ( Sade Sati-Dhaiya) का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए यह बेहद शुभ मौका है। ऐसे में आप शनि चालिसा का पाठ भी कर सकते हैं और शनि से संबंधित चीजों का दान भी कर सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |