/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/25/01-1632573536.jpg)
शनि देव (Shani Dev) न्याय के देवता माने जाते हैं। यह इंसान के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं और सजा भी देते हैं। आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि शनि (Shani) 30 साल बाद अपनी राशि कुंभ की राज गद्दी संभालने वाले हैं। जिसका असर कुछ राशि पर पड़ने वाला है। शनि (Shani) हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि वर्तमान में मकर राशि में हैं और यह 2022 में अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सबसे ज्यादा तीन राशियों पर पड़ेगा.....
राशि परिवर्तन-
शनि (Shani) 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि को 12 राशियों का एक चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लगता है। शनि कुंभ राशि (Aquarius) के स्वामी ग्रह हैं।
शनि की साढ़े साती (Sade Sati)-
साल 2022 में शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही धनु राशि के जातक शनि की साढ़े साती से मुक्त हो जाएंगे। जबकि कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण और मकर राशि वालों पर आखिरी चरण प्रारंभ होगा।
शनि ढैय्या (Shani Dhaiya)-
साल 2022 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी। इसलिए इन दो राशियों के जातकों को संभलकर रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा मिथुन, तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |