/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/08/image-1615212792.jpg)
ज्योतिष के मुताबिक सितंबर महीने में मकर राशि में शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। वक्री शनि की पांच राशियों पर दृष्टि रहेगी। शनि की वक्री चाल के समय शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के कष्ट बढ़ सकते हैं। अभी धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है, जबकि मिथुन और तुला राशियां शनि ढैय्या की चपेट में हैं।
इन राशियों पर क्या पड़ेगा असर-
मिथुन
मिथुन राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। इस महीने शनि देव की आप पर कृपा हो सकती है। जिसके प्रभाव से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान व्यापार में मुनाफे के योग बनेंगे। नौकरी-पेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें।
तुला
इस राशि के लोगों पर शनि ढैय्या का असर है। सितंबर महीने में आपकी आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे। धन लाभ हो सकता है। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। महीने के आखिरी सप्ताह में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
धनु
धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। सितंबर महीना आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आपकी जन्म कुंडली के धन भाव में शनिदेव विराजमान हैं। जिससे आप धन बचत कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में सफलता हासिल हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |