इस बार बहुत ही शानदार संयोग हो रहा है। पहली बार नवरात्रि और रमजान एक ही दिन से शुरू हो रहे हैं। एक तरह पैगंबर मुहम्मद और मां दुर्गा धरती पर निवास करने के लिए और इंसानों की खैरियत के लिए एक दिन एक ही समय में आ रहे हैं। रमजान 13 अप्रैल2021 से शुरू हो रहा है और नवरात्रि भी 13 अप्रैल 2021 से ही शुरू हो रहे हैं। रमजान का पहला रोजा और मां दुर्गा का पहला नवरात्रि एक ही दिन से हैं।


रमजान के महीने में रोजे रखे जाते हैं, इसे इबादत का महीना माना जाता है। इस पवित्र माह में मुसलमान महीने भर रोजे रखते हैं पांच वक्त  की नमाज और नमाजे-तरावीह अदा करते हैं। दूसरी ओर नवरात्रि में मां दुर्गा की पुजा की जाती है। एक वक्त खाना खाया जाता है, पूजा की जाती है और कठीन तपस्या करनी पड़ती है। दुनिया में अमन के लिए दुआएं मांगते हैं।


बता दें कि रमजान का पाक महीना इस्लािमी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसमें रब या पैगंबर मुहम्मद का शुक्रिया अदा करते हैं। इशां की नमाज के बाद तरावीह पढ़ी जाती हैं और इसमें 20 रकअत होती हैं। रमजान उल मुबारक के महीने में दिन में रोजे रखे जाते हैं और रात में तरावीह की नमाज अदा की जाती है। खुद पैग़ंबर हुज़ूर अकरम सल्लनललाहो अलैह वसल्लैम ने भी नमाज़ तरावीह अदा फ़रमाई और इसे पसंद फ़रमाया नमाजे तरावीह महिला और पुरुष दोनों पढ़ते हैं।