पिरामिड वैसे तो एक साज सज्जा की चीज हैं लेकिन इसके जितने फायदें हैं उतने ही इसके नुकसान भी हैं। यह घर में वास्तु दोष (Vastu Shastra) को दूर करने के अलावा घर में बुरी शक्तियों के प्रवेश को भी रोकता है। अगर गलत ढंग से पिरामिड (Pyramids) रखा हैं तो घर में कई तरह का नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए इसका रख-रखाव सही होना बहुत जरूरी होता है। जानिए इसकी खास बातें......
-पिरामिड पर उसका एक त्रिभुज उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।

-घर में पिरामिड का चित्र लगाना शुभ नहीं होता है।

-पिरामिड को घर की बालकनी (balcony) में भी रखा जा सकता है।

-दफ्तर के बीच वाले हिस्से में पिरामिड रखने से कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग की भावना बनी रहती है।

-पिरामिड (Pyramids) को घर के दरवाजे पर रखने से किसी प्रकार की निगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।