/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/24/DAILYNEWS-1671866271.jpg)
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व है। हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का अपना महत्व होता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा, पूजा और व्रत रखने का विधान है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। पूर्णिमा के दिन उपवास रखने, भगवान विष्णु की पूजा करने से कई लाभ मिलने की मान्यता है।
यह भी पढ़े : साढ़े साती के उपाय : शनिवार को घर में लगाएं शमी पौधा, बढ़ेगी बरकत , कभी नहीं होगी पैसो की कमी
पूर्णिमा पर करें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा
पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और वैभव व धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से आर्थिक समृद्धि और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की मान्यता है।
पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा पर पूजा, दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इन दिन दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़े : अनुराग ठाकुर बोले- अगर संक्रमण बढ़ता है तो राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार
2023 में इन तारीखों में पड़ रही पूर्णिमा
-पौष पूर्णिमा- 6 जनवरी 2023
-माघ पूर्णिमा – 5 फरवरी 2023
-फाल्गुन पूर्णिमा- 7 मार्च 2023
-चैत्र पूर्णिमा – 5 अप्रैल 2023
-वैशाख पूर्णिमा – 5 मई 2023
-ज्येष्ठ पूर्णिमा माह – 4 जून 2023
-आषाढ़ पूर्णिमा – 3 जुलाई 2023
-अधिक मास पूर्णिमा – 1 अगस्त 2023
-सावन पूर्णिमा – 30 अगस्त 2023
-भाद्रपद पूर्णिमा – 29 सितंबर 2023
-अश्विन पूर्णिमा – 28 अक्टूबर 2023
-कार्तिक पूर्णिमा – 27 नवंबर 2023
-मार्गशीर्ष माह – 26 दिसंबर 2023
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |