/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/28/a-1611808681.jpg)
रक्षाबंधन के दिन 50 साल बाद ऐसे 4 योग बन रहे हैं जो कि मां लक्ष्मी और विष्णु का दिन हैं। सावन में यह अंतिम दिन शिव की कृपा पाने का विशिष्ट दिन है। ज्योतिष के मुताबिक यह पावन तिथि भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की साधना-आराधना के लिए भी उत्तम है। इस बार श्रावण पूर्णिमा भद्रा काल से मुक्त है। अत: सूर्योदय से लेकर सायंकाल 05:33 बजे तक कभी भी रक्षा बंधन की रस्म है।
मां लक्ष्मी और विष्णु को ऐसे करें खुश
• सुख-समृद्धि के लिए सावन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
• माता लक्ष्मी की पूजा में 11 पीली कौड़ी अवश्य चढ़ाएं।
• अगले दिन सभी 11 कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख लें।
• इस उपाय से आर्थिक दिक्कत दूर होगी।
चंद्रमा की पूजा का फल
• श्रावण पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव का दर्शन करना चाहिए।
• चंद्रदेव को दूध, गंगाजल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य देने से जीवन में आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं।
• चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए कुछ विशिष्ट मंत्रों का उल्लेख शास्त्रों में है जिनका ज्योतिषी की सलाह से जप करना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |