/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/27/phulera-dooj-1614398066.jpg)
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज है। होली से पहले आने वाली इस दूज से कृष्ण मंदिरों में फाल्गुन का रंग चढ़ाया जाता है। इस त्यौहार का खास महत्व शादियों को लेकर भी होता है। मान्यताओं के अनुसार होली से करीब पंद्रह दिन पहले शादियों का शुभ मुहूर्त खत्म हो जाते हैं लेकिन फुलेरा दूज के दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।
फुलेरा दूज भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होती है। इस साल फुलेरा दूज सोमवार 15 मार्च 2021 को आ रही है। फुलेरा का मतलब फूल है होल होने के कारण श्री कृष्ण फूलों के साथ खेलते हैं। फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त का प्रारंभ 14 मार्च 2021
की शाम 17:10 बजे और समाप्त 15 मार्च 2021 शाम 18:50 बजे खत्म होगा। इस दिन खासतौर से पोहा का बनाया जाता है और कृष्ण को भोग लगाया जाता है।
फुलेरा दूज अबूझ मुहूर्त सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि सर्दी के मौसम के बाद इसे शादियों के सीजन का अंतिम दिन माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन रिकॉर्ड तोड़ शादियां होती हैं। ज्यादातर शादी समारोह फुलेरा दूज की पूर्व संध्या पर ही होते हैं। इस दिन व्यवसाय शुरू करने के लिए सबसे समृद्ध पाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |