हाथ की लकीरे बहुत कुछ कहती है। लकीरों से इंसान का एक तरह के आईना बन जाता है। वैसे कई लोग कर्म पर विश्वास करते हैं लेकर कुछ लोग हैं तो हाथों की लकीरों पर यकीन कर आगे बढ़ते है। इसी तरह हाथ में कुछ ऐसे कुदरती योगो होते हैं तो जो हकीकत को बंया  करते हैं। वैसे हाथ की लकीरों से भविष्य और वर्तमान का समय ज्ञात किया जा सकता है।


इसी तरह से बुध पर्वत व्यक्ति की प्रगति में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रखता है। यदि बुध पर्वत से कोई रेखा निकलकर मंगल पर्वत पर जाती है तो ऐसा व्यक्ति सफलता और उन्नति के चरमोत्कर्ष पर पहुंचता हैं और तरक्की करते हैं। वैसे बता दें की मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत पर पहुंचे तो इसके परिणाम भी उलट जाते हैं। इस तरह होने से व्यक्ति बेहद शातिर दिमाग वाला और अपराधी होता है।


बता दें कि व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत का सामान्य रूप से विकसित होना उनके विज्ञान मंक रुचि को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति तकनीक, कंप्यूटर और विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस योग वाले व्यक्ति को धन और सम्मान में कोई कमी नहीं रहती है। वे सफलता पाते हैं और विज्ञान के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। इन लोगों के वैज्ञानिक बनने की बहुत अधिक संभावनाएं रहती हैं।