/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/16/01_6-1634364117.jpg)
2022 में कई ग्रह बदलने वाले हैं। ग्रहों का चाल अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी हो सकती है। इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगै। इसी तरह से शनि ग्रह (Shani) कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या (Shani Dhaiyya) शुरू होगी, जबकि शनि गोचर से कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। इन राशियों को शनि गोचर से मिलेगा फायदा.....
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए शनि गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ है। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ (Taurus)- शनि गोचर के दौरान आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस दौरान धन लाभ के आपको कई अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कोर्च-कचहरी के मामलों में फंसे लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। वाहन व भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को शनि गोचर के साथ ही शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि गोचर काल में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |