/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/09/dev_uthani_7163374_835x547-m-1636451873.jpg)
देवउठनी एकादशी (Dev Uthni Ekadashi) रविवार, 14 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी। इसके बाद सभी देवी देवता उठ जाएंगे। फिर सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे। शादी विवाह, गृह-प्रवेश सभी मांगलिक कार्य 14 नवंबर के बाद शुरू हो जाएंगे। इससे पहले देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें।
देवउठानी एकादशी शुभ मुहूर्त-
देवउठनी एकादशी (Dev Uthni Ekadashi) तिथि का प्रारंभ- 14 नवंबर 2021 को सुबह 05.48 मिनट से होगा और सोमवार, 15 नवंबर 2021 को सुबह 06.39 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन होगा। कैलेंडर के मत-मतांतर के चलते इस वर्ष देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) 15 नवंबर, सोमवार के दिन भी होंगे।
व्रत-पूजन-
पूजन के लिए भगवान का मन्दिर अथवा सिंहासन को विभिन्न प्रकार के लता पत्र, फल, पुष्प और वंदनबार आदि से सजाएं।
आंगन में देवोत्थान (courtyard) का चित्र बनाएं, तत्पश्चात फल, पकवान, सिंघाड़े, गन्ने आदि चढ़ाकर डलिया से ढंक दें तथा दीपक जलाएं।
विष्णु पूजा (Vishnu Puja) या पंचदेव पूजा विधान अथवा रामार्चनचन्द्रिका (Ramachanchandrika) आदि के अनुसार श्रद्धापूर्वक पूजन तथा दीपक, कपूर आदि से आरती करें।
इस मंत्र से पुष्पांजलि अर्पित करें : -
'यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन।
तेह नाकं महिमानः सचन्त यत्र पूर्वे साध्याः सन्तिदेवाः॥'
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |