/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/08/17/a-1660732296.jpg)
जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) देशभर में मनाया जाता है। इस बार यह 18 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए माखन के अलावा धनिया की पंजीरी का भी भोग लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी भी काफी पसंद है। इस बार आप धनिया की पंजीरी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना तो काफी आसान है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी है। बहुत ही कम समय में तैयार होने वाली धनिया की पंजीरी (Dhaniya Panjiri Recipe) की रेसिपी आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः 'हर घर तिरंगा' अभियान, 6 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड हुए : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय
सामग्री
एक कप धनिया पाउडर
तीन बड़े चम्मच गाय की घी
कटे हुए आधा कप मखाने
आधा कप पीसी हुई चीनी
आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
आधा कप छोटी कटोरी कटे हुए ड्राई फू्ट्स
एक बड़ा चम्मच चिरौंजी के दाने
चार मगज खरबूजे के बीज, छिलके उतारे हुए
ये भी पढ़ेंः भारत में झमाझम बारिश, वहीं आसमानी आग से जल रहा है पड़ोसी देश चीन, जानें पूरा मामला
बनाने की विधि
भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो बड़े चम्मच देसी घी को गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें धनिया पाउडर डालें और 5 मिनट तक भूनें। जब यह भून जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें। अब उसी बर्तन में घी गर्म करें और मखाने को फ्राई कर लें। अब मखाने को निकाल कर घी डाल कर इसमें ड्राई फू्रट, चिरौंजी, मगज, चीनी, नारियल का बूरा, धनिया का पाउडर और मखाने को डाल कर भून कर अच्छे से मिलाएं। अब पंजीरी को एक बार चेक कर लें कि सभ्सी चीजें अच्छे से भून गई है तो एक साफ थाली में इसे ठंडा होने के लिए निकाल लें और गैस बंद कर दें। लीजिए तैयार लड्डू गोपाल का भोग।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |