आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा होती है। मां स्कंदमाता की पूजा करने स आत्मविश्वास और ज्ञान बढ़ता है। इसी तरह से शनिदेव की पूजा करने से जीवन के दोष दूर होते हैं और साथ शनिदेव कर्मफल दाता है तो जैसा करोगे वैसे भी भरोगे। मां स्कंदमाता और शनिदेव की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है।

आज नवरात्रि का 5वां दिन और शनिवार का दिन है तो धार्मिक मान्यताओं के 9 ग्रहों में शनिदेव को बेहद प्रभावी ग्रह माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

नवरात्रि के पांचवें दिन यानी आज शाम को शुभ योग बन रहा है। इस योग में शनिदेव की पूजा करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में शनिदेव की पूजा करने से अशुभ प्रभाव कम
होता है। नवरात्रि के पांचवें दिन यानी आज मृगशिरा नक्षत्र बना हुआ है। इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज शाम को सूर्यास्त के बाद शनिदेव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं पूरी हो जाती हैं।