/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/09/01/sleep-1598956765.jpg)
दुनिया में कई तरह के लोग हैं और अपनी जीवन व्यतीत करते हैं। सभी लोग रात को सोते हैं लेकिन कुछ लोग रात को सोने के बाद दिन में भी सोते हैं और उनको अच्छी नींद भी आती है। दिन में सोने की आदत से की तरह का जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इसस जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि महर्षि नारद, भगवान ब्रह्मा के 17 मानस पुत्रों में से एक हैं।
जैसे की हम जानते हैं कि देवर्षि नारद पृथ्वी, आकाश और पाताल सभी लोक में भ्रमण करते हैं ताकि संदेशों और सूचनाओं को देवताओं तक पहुंचाया जा सके। महर्षि नारद, भगवान विष्णु के अनन्य भक्त हैं। नारद ने नारद पुराण नामक ग्रंथ की रचना की, जिसमें बताया गया है कि मनुष्य के जीवन से लेकर मत्यु तक हर बिंदु पर चर्चा की गई है। इसमें बताई गई बातों को हमें अपने जीवन में उतार सकते हैं।
नारद पुराण के मुताबिक मनुष्य को कभी भी दिन में शयन नहीं करना चाहिए। जो मनुष्य दिन में शयन करते हैं उन्हें धन प्राप्ति में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन में सोने वाला व्यक्ति अक्सर अस्वस्थ रहता है और अल्प आयु प्राप्त करता है।
नारद पुराण के मुताबिक सिर में तेल लगाते समय अगर हथेलियों पर तेल बच जाए तो उसे शरीर पर मलना नहीं चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
नारद पूराण में कहा गया है कि कभी भी निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए। न ही सारे कपड़े उतारकर शयन करना चाहिए।
Narada Purana में कहा गया है कि किसी को भी अपने पैर से दूसरे का पैर दबाकर नहीं बैठना चाहिए और न ही इस तरह सोना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |