/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/01/1530255703-8324-1630492009.jpg)
कपूर (Kapoor) वातावरण में सुगंध फैलाती है जिससे मन-मस्तिष्क की नसों को शांति मिलती है और राहत महसूस होती है। जानकारी के लिए बता दें कि कपूर (Kapoor) के कई औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे धार्मिक कार्यों में भी यूज किया जाता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर किया जाता है।
उपाय-पितृदोष और कालसर्पदोष को दूर करनादेवदोष व पितृदोष का कपूर से शमन होता है। इसका उपाय है कि प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कपूर (Kapoor) जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूप में कर्पूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।
वास्तु दोष
वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कपूर (Kapoor) की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।
धन पाने के लिए
धन पाने के लिए रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन-धान्य से आपका घर भरा रहेगा। धन की कभी कमी नहीं होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |