/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/02/01-1606879687.jpg)
शास्त्रों के मुताबिक मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह है। गणनाओं के मुताबिक मंगल ग्रह कल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें इस समय मंगल सिंह राशि में विराजमान हैं। मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
इन राशियों को फायदा होगा....
मेष राशि
मंगल के कन्या राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आत्मविश्वास में वृद्दि होगी।
धन- लाभ होगा।
आय के स्रोतों में वृद्दि होगी।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
लेन-देन के लिए समय शुभ है।
निवेश करने से लाभ होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
मंगल का राशि परिवर्तन धनु राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है।
भाग्योदय होना तय है।
धन- लाभ होगा।
खूब मान- सम्मान मिलेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |