जीवन ही परिवर्तन है और परिवर्तन ही जीवन है। इसलिए बदलाव करते रहना चाहिए। नए साल की शुरूआत होने जा रही है तो इस खास मौके पर साल 2021 की पूरानी बेकार आदतों को छोड़ नई अच्छी  आदते डालें। साथ ही घर में भी कुछ बदला करें। जैसे कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं में रखी कई वस्तुएं व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती हैं।

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इस नए साल 2022 पर घर की कुछ चीजों को उत्तर और पूर्व दिशा में रखें। जैसे कि हम जानते हैं कि धन के देवता कुबेर की उत्तर दिशा मानी जाती है। इसलिए कहा जाता है कि उत्तर दिशा को हमेशा दोष मुक्त होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर घर पर नए बदलाव लाएं...
घर का प्रवेश द्वार-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का प्रवेश द्वार हमेशा उत्तर दिशा (north direction) की ओर होना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा में आईना या दर्पण लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिशा में मनी प्लांट रखने से भी घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। नौकरी में तरक्की पाने के लिए उत्तर दिशा (god Kuber ji) में धन के देवता कुबेर जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।
रसोई घर (Kitchen)-

उत्तर दिशा में रसोई घर होना बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि रसोई घर उत्तर दिशा में होने से मां अन्नपूर्णा की कृपा हमेशा बनी रहती है। घर की उत्तर दिशा में हमेशा नीले रंग का पेंट करवाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन लाभ क योग बनते हैं।