मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व सिर्फ दो दिन दूर है। यह 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पड़ रहा है। जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य (Sun God) मकर राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान में शनि देव बुध मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। पिता पुत्र का मिलन बहुत ही अद्भुत होने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में तीन ग्रहों की युति होगी। जिसको त्रिग्रही योग कहते हैं।

बता दें कि ग्रहों के इस अद्भुत संयोग का लाभ कई राशि वाले लोगों को छप्पर फाड़ मुनाफा मिल सकता है, इन राशियों में शामिल हैं....
मेष (Aries)-

इस राशि के जातकों को सूर्य गोचर क प्रभाव हर काम में सफलता हासिल होगी। सूर्य गोचर काल में सरकारी नौकरी लग सकती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।
सिंह (Leo)-

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में सूर्य गोचर का आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को उत्तम फल मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए सूर्य गोचर लाभकारी साबित होगा।
वृश्चिक (Scorpio)-

सूर्य गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
धनु (Sagittarius)-

सूर्य गोचर आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में होगा। इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान धन योग का भी निर्माण हो रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।