हिंदू धर्म में माघ महीने का बहुत महत्व होता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, 2021 में 29 जनवरी से माघ माह की शुरुआत होगी। माघ माह 27 फरवरी 2021 तक है। हिंदू पंचांग में माघ माह ग्यारहवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह  में पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेश महत्व होता है। कहते हैं कि माघ महीने में कुछ कामों को करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

माघ माह में पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए माघ महीने में हर दिन पूजा-पाठ करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

जन्म कुंडली में मारकेश योग कैसे बनता है? जानें किस राशि वालों के लिए कौन-सा ग्रह बनता है मारकेश या मारक

तिल का दान करने से मिलता है पुण्य-

माघ महीने में भगवान विष्णु की पूजा के दौरान तिल चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने और दान देने से पापों से मुक्ति मिलती है। 

माघ माह में गीता और रामायण का पाठ करना उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

माघ माह में दान का विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस महीने में अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान जरूर करना चाहिए। कहते हैं कि माघ माह में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

माघ मास 2021 व्रत और त्योहार-

गुप्त नवरात्रि - 12 फरवरी से 21 फरवरी, बसंत पंचमी - 16 फरवरी, रथ सप्तमी - 19 फरवरी , भीष्म अष्टमी - 20 फरवरी