/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/28/18_10_2018-18azm13c-c-2_18548095_184544-1632814571.jpg)
कुछ ही दिनों में के नवरात्री शुरू होने वाले हैं। इन दिनों मां दु्र्गा के कई रूपों की पूजा की जाती है। मां के चेहरे का तेज और खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। इसी तरह से मां की मूर्ती या प्रतिमा है जो बिहार के बेली रोड खाजपुरा में है। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस पंडाल में पूजा-अर्चना करने आते हैं। कोरोना के कारण इस बार खाजपुरा का पंडाल इस बार पहले से छोटा बनेगा।
दुर्गा पूजा के लिए बंगाल के कलाकार पंडाल बनाएंगे। मां की मूर्ति इस बार पंडाल में नहीं बनेगी। दीघा से मूर्ति लाई जाएगी। मां की पांच मूर्तियां पांच से सात फीट की होगी। पंडाल का निर्माण बंगाल के कलाकार रहमान की टीम करेगी। इसमें 30 कलाकार हैं। कोरोना के पहले बंगाल की तर्ज पर पंडाल और मां की भव्य प्रतिमा बना करती थी। आशियाना मोड़ से जगदेव पथ तक पंडाल बनेंगे।
ये 40 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा पंडाल होंगे। लाइटिंग की व्यवस्था के साथ बेहतरीन सजावट होगी। पंडाल राजा बाजार से लेकर जगदेवपथ तक बनते हैं, जो 80 फीट लंबे और 100 फीट चौड़े होते थे। 20 लाख रुपये की लागत से पंडाल और मूर्ति का निर्माण होता था। 14 फीट ऊंची मां की प्रतिमा बनती थी। इस ऐसा नहीं हो रहा है।खिचड़ी, हलवा, खीर का मिलेगा प्रसाद : खाजपुरा शिवमंदिर पंडाल में श्रद्धालुओं को खिचड़ी, हलवा और खीर का प्रसाद मिलेगा। सप्तमी, अष्टमी, नवमी को प्रसाद बंटेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |