साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) जल्दी ही लगने वाला है। इस बार चंद्र ग्रहण भारत में उपछाया ग्रहण के रूप में दिखेगा। गणना के मुताबिक 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 33 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)भारत समेत यूरोप, एशिया के अंधिकाश हिस्सों में, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। लेकिन भारत में उपछाया ग्रहण होने के कारण सूतक काल नहीं माना जाएगा। चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व होने के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है।


चंद्र ग्रहण को शास्त्र में एक अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है और मंदिर के कपाटों को भी बंद कर दिए जाते है। बताया जा रहा है कि इस बार चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) से कुछ राशियां प्रभावित होगी।

इस राशि और इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि मेष, तुला, मिथुन कर्क राशियों के लोगों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा। इस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। इसी के साथ ग्रहण के बाद कुछ कार्य है जो नहीं करने चाहिए चाहिए-

  1.    चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।
  2.     चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
  3.     चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)की समाप्ति के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। घर के मंदिर में भी गंगा जल का छिड़काव करें।
  4.     चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के बाद देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।
  5.     चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)खत्म हो जाने के बाद गाय को रोटी जरूर खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।