नया साल आने वाला है और कई ग्रह योग बनाने वाले हैं। इस योग के मुताबिक त्योहार और एकादशी की तारीखें तय की जाती है। जैसे कि हम जानते हैं कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि हर माह में दो बार पड़ती है। भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पौष महीने में पड़ने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi) कहा जाता है। इसे वैकुंठ एकादशी (Vaikuntha Ekadashi) के नाम से भी जानते हैं। जनवरी मास की पहली एकादशी 13 जनवरी 2022 को पड़ेगी। एकादशी तिथि 12 जनवरी की शाम 04 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी, जो कि 13 जनवरी की शाम 07 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप
मंत्र (Vishnu Mantras)-

1-ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय
2-श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
3- नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
4- ऊँ हूं विष्णवे नम:
5- ऊँ विष्णवे नम:
6- ऊँ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
7- ऊँ अं वासुदेवाय नम:
8- ऊँ आं संकर्षणाय नम:
9- ऊँ अं प्रद्युम्नाय नम:
10- ऊँ अ: अनिरुद्धाय नम:
11- ऊँ नारायणाय नम:
12- लक्ष्मी विनायक मंत्र -