/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/08/19/DAILYNEWS-1660889250.jpg)
देशभर में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस 'जन्माष्टमी' की धूम मची हुई है। देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर सज चुके हैं और भजन कीर्तन के साथ दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। कर्नाटक के बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम शुरू हो गई है। कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।
राजाजी नगर में बने इस्कॉन मंदिर को श्रीराधा कृष्ण मंदिर भी कहा जाता है। यहां पर सालभर भक्तों व पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है। जन्माष्टमी पर मंदिर को भव्य तरीके से फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्म पर यहां आतिशबाजी भी होती है।
आप घर बैठे इस्कॉन मंदिर के लाइव दर्शन और जन्मोत्सव का आनंद ले सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं इस्कॉन की कृष्ण जन्माष्टमी लाइव देखने का तरीका। जानकारी के अनुसार , 19 अगस्त को सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तकश्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर के दर्शन इस्कॉन मंदिर के यूट्यूब चैनल पर लाइव हो सकते हैं। मंदिर प्रशासन ने लाइव दर्शन की व्यवस्था की है।
यह भी पढ़े : Krishna Ji Ki Aarti: जन्माष्टमी पर कुंजबिहारी की आरती का विशेष महत्व, यहां पढ़ें कुंज बिहारी की पूरी आरती
इस्कॉन मंदिर में भगवान का श्रृंगार खास वस्त्रों और आभूषणों से किया गया है। इसकी झलक लाइव वीडियो में सामने आ गई है। वहीं भगवान के दरबार को पुष्पों से सजाया गया है। मंदिर और भगवान की झलक इतनी मनमोहक लग रही है कि वहां जाने को मन करने लगता है। बेंगलूरू के साथ साथ इस्कॉन के वृंदावन, दिल्ली और मुंबई के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |