/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/10/01-1639131137.jpg)
सनातन धर्म में कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, जिस जगह पर मकान बन रहा हो, अगर वहां पर बछड़े वाली गाय को लाकर बांध दिया जाए तो उस स्थान के सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। ऐसे में आज हम गाय से जुड़े ऐसे ही 4 बड़े लाभों के बारे में आपको परिचित करवाने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ये क्याः नदी में मछली पकड़ने गए थे मछुआए, तैरती दिखीं बियर की बोतले, खुल गई किस्मत
- जो दंपति संतान सुख के लिए तरस रहे हों, वे गाय की सेवा करके इस मनोकामना को पूरा कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें संतान सुख के अलावा सुख-समृद्धि भी हासिल होती है। उनके बच्चे न केवल मेधावी बल्कि निडर भी साबित होते हैं।
- अगर किसी व्यक्ति को नजर दोष की समस्या हो तो गाय की पूंछ से उसे दूर किया जा सकता है। विष्णु पुराण में भी इसके बारे में बताया गया है। इस ग्रंथ के मुताबिक जब पूतना ने भगवान श्रीकृष्ण को स्तनपान कराया था तो उसकी यशोदा मैया बाबा और नंद बाबा ने गाय की पूंछ घुमाकर उनकी नजर उतारी थी।
ये भी पढ़ेंः हो गया चमत्कारः बस 300 रुपए में 35 साल बढ़ा सकते हैं अपनी जिंदगी, खा लीजिए ये चमत्कारी अंडा
- कहते हैं कि गाय जिस स्थान पर बैठकर सांस लेती है, वहां का वातावरण अपने आप शुद्ध होता चला जाता है। वह अपने आसपास के सभी पापों को खींचकर उसे रहने लायक बना देती है। महाभारत के अनुशासनपर्व में इसका विस्तार से उल्लेख किया गया है।
- अगर आप किसी नौकरी के इंटरव्यू या अन्य किसी शुभ कार्य से बाहर जा रहे हों और अचानक आपको किसी गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे जाए तो समझ जाइए कि आपको उस कार्य में सफलता मिलने वाली है। गाय का रंभाना शुभ कार्य के पूर्ण होने का संकेत देता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |