/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/18/wake-up-in-morning-1624015922.jpg)
सुबह की शुरूआत शानदार हो तो दिन बहुत ही गजब का होता है। जब दिन गजब का होता है तो जीने का मजा आता है। लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि जैसा सोचते हैं वैसा कभी नहीं होता है। इसलिए बताते कि सुबह की शुरूआत कैसी हो तो दिन कैसे गुजरेगा। इस आलेख में बताया जा रहा है कि सुबह की किन चीजों पर पहली नजर पड़ते ही दिन की शुरूआत का पता लगाया जा सकता है जैसे कि-
• अगर सुबह उठते ही आस-पास जल का पक्षी या सफेद फूल दिख जाए तो उसे समझ जाना चाहिए कि उसका दिन अच्छा बीतने वाला है। क्योंकि ये दोनों ही शांति के प्रतीक होते हैं।
• सुबह उठते ही अगर गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें कि दिन बेहद शुभ होने वाला है। धन प्राप्त हो सकता है।
• सुबह सुबह गोबर या हरी घास का दिखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। इससे नए लोगों से मुलाकात होती है।
• सुबह के समय नारियल, शंख, मोर या हंस आदि का दिखना भी अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति की तरक्की होती है और टेंशन से राहत मिलती है।
• गाय का सुबह-सुबह गोबर कर देने का मतलब है कि देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में उनका आगमन होता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |