दुनिया में परिवार से बढ़ा सुख और नहीं होता है। परिवार हैं तो दुनिया में बहुत कुछ है। जब परिवार नहीं हैं तो दुनिया बहुत ही अधुरी रहती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग परिवार से दूर होते जा रहे है। जिसके कारण से गृह क्लेश गंभीर मुद्दा बन गया है। परिवार में चिक चिक होने से परेशान लोग घर में रहना पसंद नहीं करते हैं। इसका एक मुख्य कारण घर में नकारात्मकता का बढ़ जाना। 


ऐसे घरों में ना तो सुख-शान्ति का वास रखने के लिए कुछ वास्तु दोष अहम किरदार निभाते हैं। कुछ उपाय हैं जो परिवार की परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं। घर के दक्षिण-पूर्वी दिशा में वास्तु पिरामिड की स्थापना से गृहक्लेश नहीं होता। घर में लक्ष्मी जी के साथ श्री हरि विष्णु जी मूर्ति रखने से गृहक्लेश की समस्या दूर होती है।

कलह से निपटने में केसर का उपाय अत्यंत लाभदायक है। पति-पत्नी में झगड़े, वाद-विवाद या मन मुटाव है तो शयनकक्ष में राधा-कृष्ण की बड़ी से फोटो दीवार पर लगाए। गाय के घी का दिया प्रतिदिन तुलसी के पौधे पर जलाएं। दीप प्रज्वलित कर तुलसी माता से गृह शांति की प्रार्थना करें। ऐसा लगातार करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है, दो-मुखी रुद्राक्ष धारण करने से गृह क्लेश समाप्त हो जाते हैं।