स्वप्न शास्त्र भारत के शास्त्रों में एक अलग से इंसान के लिए बनाया गया है। इसमें व्यक्ति दिमाग की उपज के बारे में बताया गया है। दिमाग को आज इस आधूनिक दुनिया में वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाए हैं। पूर्वोजों ने इसके बारे में शास्त्र बनाया है जिसके जरिए सपने, जो कि दिमाग की उपज होती है, के बारे में बताया गया है।


स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में कुछ चीजों का देखना बहुत ही शुभ रहता है। मान्यता है कि यदि सपने में ये चीजें दिखाई दे जाएं तो समझना चाहिए कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। इसी तरह से सपने में सांप या फिर सांप का बिल देखा गया है तो धन प्राप्ति का संकेत होता है। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन अगर सपने में अगर सांप आपके पीछे भाग रहा हो और आपको भय लगे तो यह शुभ नहीं माना जाता है।

इसी तरह से यदि सपने में मधुमक्खी का छत्ता देख जाए तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है। इससे आपको भविष्य में अधिक धन लाभ हो सकता है। सपने में प्रसन्नचित्र मुद्रा में नृत्य करती हुई स्त्री या कन्या देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी वृक्ष या ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए देखना सफलता प्राप्ति का संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने पर करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।