बेसन के लड्डू गणेश जी की फेवरेट खाना है। लड्डूओं का खास भोग गणेश चुतुर्थी पर लगाया जाता है। वैसे बेसन के लड्डू कई लोग चाव से खाते हैं। आप भी शौकिन है तो गणेश चतुर्थी के खास मौके पर घर पर ही बेसन के लड्डू बनाए और गणेश को भोग लगाए और स्वाद से खाएं। हर कोने में लड्डू को बनाने का अपना तरीका है इसी तरह से बेसन के लड्डू घर पर आसान तरीकों से बनाएं-



सामग्री


आधा कप घी
2 कप बेसन
1 कप चीनी
3 फली इलायची
2 चम्मच खरबूज के बीज
2 चम्मच कटे काजू
कैसे बनाएं

विधि
सबसे पहवे कढ़ाई में आधा कप घी गर्म करें। फिर इसमें 2 कप बेसन डालें और भूनें। जब तक बेसन घी के साथ मिल ना जाए तब तक इसे चलाते रहें। अगर भूनते हुए बेसन में घी की कमी दिखे तो 1 बड़े चम्मच भर कर घी डाल सकते हैं। करीब 20 मिनट के बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा, लेकिन तब भी बेसन के सुनहरे होने का इंतजार करें और लगभग आधे घंटे के लिए भूनें। जब बेसन का रंग बदल जाए तो इसे एक बर्तन में निकालें और ठंडा करने के लिए रख दें। अब खरबूज के बीज और काजू को कुरकुरा होने तक भूनें।


अब चीनी और इलायची को ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। चाहें तो तगार और बुरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन के ठंडे होने के बाद इसमें पीसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब लड्डू को गोल आकार दें। बेसन के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं।
ध्यान दें। बेसन के लड्डू दानेदार बनाने के लिए मोटे बेसन और तगार की जरूरत पड़ेगी। अगर तगार बाजार से नहीं लाना तो आप खुद भी बूरा और करारा दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं। इससे लड्डू दानेदार बनते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की गर्म बेसन में तगार या चीनी ना मिलाएं।