होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। चाहे बच्चे हों या बुढ़े हर व्यक्ति इस त्योहार को खुलकर एंजॉय करता है। इस बार रंगवाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी तो होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन पढ़ने के कारण कुछ लोग 6 मार्च को भी होलिका दहन करेंगे। बता दें होलिका दहन का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है फिर इसके अलगे दिन यानी चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है।

यह भी पढ़े : Pradosh Vrat Katha: आज सच्चे मन से करें शनि देव की पूजा, इस कथा के पाठ से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी 


होलिका दहन का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। इस दिन सुख शांति और समृद्धि के लिए होलिका की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है। होलिका दहन के बाद इसकी राख को घर लाने का और इसे घर के किसी पवित्र स्थान पर रखने का विशेष महत्व माना जाता है। अब जानिए किस शहर में होलिका दहन का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

यह भी पढ़े : आज का राशिफल : इन राशि वालों के लिए आज बहुत बड़ा दिन, ये लोग शनि देव को करें प्रसन्न


होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस साल ये पूर्णिमा 6 मार्च की शाम 04:17 बजे से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 7 मार्च की शाम 06:09 बजे होगी। क्योंकि पूर्णिमा तिथि दोनों ही दिन मौजूद रहने वाली है जिस वजह से आप 6 या 7 मार्च किसी भी दिन होलिका दहन कर सकते हैं। लेकिन अधिकतर जानकार 7 मार्च को होलिका दहन करना ज्यादा उचित मान रहे हैं। तो अगर आप भी 7 मार्च को होलिका दहन करेंगे तो जानिए इस दिन आपके शहर में होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

यह भी पढ़े : Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी , शनि प्रदोष व्रत , जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त


शहर होलिका दहन डेट होलिका दहन मुहूर्त 2023

नई दिल्ली 7 मार्च 2023 06:24 PM से 08:51 PM

मुंबई 7 मार्च 2023 06:46 PM से 09:11 PM

चैन्नई 7 मार्च 2023 06:18 PM से 08:43 PM

अहमदाबाद 7 मार्च 2023 06:45 PM से 09:11 PM

हैदराबाद 7 मार्च 2023 06:24 PM से 08:49 PM

कोलकाता 7 मार्च 2023 05:42 PM से 06:09 PM

जयपुर 7 मार्च 2023 06:31 PM से 08:58 PM

पुणे 7 मार्च 2023 06:42 PM से 09:07 PM

कानपुर 7 मार्च 2023 06:13 PM से 08:39 PM

नागपुर 7 मार्च 2023 06:20 PM से 08:46 PM

लखनऊ 7 मार्च 2023 06:10 PM से 08:37 PM

पटना 7 मार्च 2023 05:54 PM से 06:09 PM

लुधियाना 7 मार्च 2023 06:29 PM से 08:56 PM

वाराणसी 7 मार्च 2023 06:03 PM से 06:09 PM

श्रीनगर 7 मार्च 2023 06:32 PM से 09:00 PM

अलीगढ़ 7 मार्च 2023 06:21 PM से 08:48 PM

गुरुग्राम 7 मार्च 2023 6:25 PM से 08:52 PM

भुवनेश्वर 7 मार्च 2023 05:53  PM से 06:09  PM

गोरखपुर 7 मार्च 2023 06:01  PM से 06:09  PM

बीकानेर 7 मार्च 2023 06:40  PM से 09:07  PM

मैसूर 7 मार्च 2023 06:33  PM से 08:58  PM

बरेली 7 मार्च 2023 06:16  PM से 08:43  PM

कोटा 7 मार्च 2023 06:31  PM से 08:58  PM

रायपुर 7 मार्च 2023 06:10  PM से 08:36  PM

जोधपुर 7 मार्च 2023 06:42  PM से 09:09  PM

विजयवाड़ा 7 मार्च 2023 06:16  PM से 08:41  PM

नोएडा 7 मार्च 2023 06:24 PM  से 08:51  PM

मेरठ 7 मार्च 2023 06:24  PM से 08:51  PM

होलिका दहन की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। लोग होली जलाने वाले जगह पर लकड़ियाँ, कांटे, गोबर के उपले आदि इकठ्ठा करना शुरू कर देते हैं। फिर फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इकट्ठी की गई इन सामग्रियों को जलाकर होली का त्योहार मनाते हैं।