/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/03/3-1641208703.jpg)
भारत (India) एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा देवी-देवता पूजे जाता हैं। यहां आस्था हमेशा ही अपने चरम पर रहती है। यहां के लोग की आधी से ज्यादा जिंदगी मंदिरों (Temples) में गुजरती है। मंदिर भारत में हर गली नुक्कड़ नदी और पहाड़ों पर मिल जाएंगे। भारत के मंदिर देश में ही नहीं विदेश में भी हैं जो अपनी भव्यता से आकर्षण केंद्र हमेशा रहते हैं।
मलेशिया में श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर (Sri Subramanian Swamy Temple)-
यह मंदिर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तकरीबन 13 किलोमीटर दूरी पर बातू गुफा के पास स्थित है। भगवान मुरुगन की यह दुनिया मे सबसे ऊंची प्रतिमा है। सुनहरे रंग की भगवान सुब्रमण्यम स्वामी की भव्य प्रतिमा, जिसे सन् 1890 में लालकृष्ण पिल्लई नामक व्यक्ति ने गुफा के बाहर बनवाया था।
लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर (Shri Swaminarayan Mandir)-
लंदन के नेसडेन में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर को आमतौर पर नेसडेन टेम्पल के रूप में जाना जाता है। यह यूरोप का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है, जिसका उद्घाटन 1995 में हुआ था। यह बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था संगठन का एक हिस्सा है, जिसका उद्घाटन 1995 में प्रमुख स्वामी महाराज द्वारा किया गया था। बेहद ही खूबसूरत नक्काशी आकर्षित करती है।
इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Temple)-
इंडोनेशिया का प्रम्बानन मंदिर काफी विशाल हिंदू मंदिर है। इसे प्रम्बानन त्रिमूर्ति मंदिर भी कहा जाता है, जो कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित है। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |