हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त, मंगलवार को है। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन गौरी-शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़े :Hartalika Teej Vrat 2022: आज रखा जाएगा हरतालिका व्रत, आज राशि के अनुसार पहने इस रंग की साड़ी 


हरतालिका तीज पर बन रहे शुभ संयोग-

इस साल हरतालिका तीज पर शुभ व शुक्ल योग साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। शुभ योग 31 अगस्त को सुबह 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग शुरू होगा। मान्यता है कि इन योग में किए गए कार्यों का फल अतिशीघ्र मिलता है।

हरतालिका तीज महत्व-

हरतालिका तीज व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुयोग्य वर की भी प्राप्ति होती है। संतान सुख भी इस व्रत के प्रभाव से मिलता है।

यह भी पढ़े : Bank Holiday List September: सितंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और कहां रहेंगे बंद


हरतालिका तीज 2022 शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 ए एम से 05:13 ए एम।

अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:47 पी एम।

विजय मुहूर्त- 02:29 पी एम से 03:21 पी एम।

गोधूलि मुहूर्त- 06:32 पी एम से 06:56 पी एम।    

अमृत काल- 05:38 पी एम से 07:17 पी एम।    

रवि योग- 05:58 ए एम से 11:50 पी एम।

यह भी पढ़े : आपके हाथों की ये लकीरें बताती हैं कि कैसे मिल सकता है धन लाभ और विदेश जाने का मौका


हरतालिका तीज व्रत पूजन का उत्तम मुहूर्त-

इस दिन सुबह साढ़े छह बजे से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। जबकि शाम 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा।