आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई। सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥

आरती कीजै हनुमान लला की।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारि सिया सुधि लाए॥

लंका सो कोट समुद्र-सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई॥

आरती कीजै हनुमान लला की।

यह भी पढ़े :  Aaj Ka Rashifal, Horoscope 06 December : टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जाँब में नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जानिए सम्पूर्ण राशिफल 


लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज सवारे॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि संजीवन प्राण उबारे॥

आरती कीजै हनुमान लला की।

पैठि पाताल तोरि जम-कारे। अहिरावण की भुजा उखारे॥

बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे॥

आरती कीजै हनुमान लला की।

सुर नर मुनि आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें॥

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई॥

यह भी पढ़े :  Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन लोगों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा, वृष व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे


आरती कीजै हनुमान लला की।

जो हनुमानजी की आरती गावे। बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥