कुछ भी अच्छा और बड़ा काम करने के लिए कई लोगों की जरूरत पड़ती है और कई लोगों को काम के लिए दिशानिर्देश करने के लिए एक लीडर की जरूरत होती है। एक अच्छा लीडर होना बहुत ही जरूर होता है। हालांकि सभी अच्छे लीडर भी हो ये जरूरी नही है। सभी को साथ लेकर चलने वाले को एक अच्छा लीडर माना जाता है। एक अच्छे व सफल लीडर में ये 4 गुण होते हैं।


दातृत्वं प्रियवक्तृत्वं धीरत्वमुचितज्ञता
अभ्यासेन न लभ्यन्ते चत्वारः सहजा गुणाः।


•    एक अच्छे लीडर या नेता में धैर्य होना बहुत जरूरी है। खुद को संतुलित रखने के लिए व्यक्ति में धैर्य जरूरी है। धैर्य होने पर वह विपरीत परिस्थियों का भी बहादुरी के साथ सामना कर सकता है।
•    लीडर में किसी के प्रति कड़वाहट नहीं होनी चाहिए। शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की पहचान उसकी वाणी से होती है। बुरा बोलने वालों को कोई पसंद नहीं करता है। एक अच्छे लीडर को हमेशा अच्छा व मीठा बोलना चाहिए।
•    दूसरों के प्रति संवेदना होने के साथ साथ व्यक्ति में दान की भावना नहीं होती है, वह दूसरों का दुख नहीं समझ सकता है। एक अच्छे लीडर में दान की भावना होती है।
•    तुरंत सही फैसला लेने की क्षमता एक लीडर में होना बहुत ही जरूरी है। एक अच्छा लीडर हमेशा लोगों के हित में काम करता है।